{"_id":"69da4843990d9873c00e93e9","slug":"bjp-takes-to-the-streets-in-nirmand-against-government-policies-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157932-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरकार की नीतियों के खिलाफ निरमंड में सड़क पर उतरी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरकार की नीतियों के खिलाफ निरमंड में सड़क पर उतरी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक संग कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
बाजार से लेकर बस अड्डा और अस्पताल तक निकाली आक्रोश रैली
चेताया, जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेश भर में करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ शनिवार को भाजपा ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
भाजपा मंडल निरमंड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाजार से लेकर बस अड्डा और सिविल अस्पताल तक रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बागवानों की अनदेखी और ठप विकास कार्यों के मुद्दे पर निरमंड में धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व एपीएमसी सदस्य अमर ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर आम लोगों का शोषण कर रही है। पशुपालकों, काश्तकारों, किसानों और बागवानों की हालत दयनीय होती जा रही है। वहीं सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के कारण जनता परेशान है। दुग्ध उत्पादकों को समय पर दूध का भुगतान नहीं मिल रहा। इससे उनके परिवारों के भरण-पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।
इसके अलावा बसों के कई रूट बंद पड़े हैं। स्कूलों में शिक्षकों और अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य पोशना दिलसुख ठाकुर, वेद ठाकुर और दूनी चंद सहित अन्य वक्ताओं ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सरकार को घेरा। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो प्रदेशभर में सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर संगठन प्रभारी योगेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, विक्की वर्मा, महामंत्री जीवन चौहान, विदेश निगम, टीकम बंधु, दलजीत ठाकुर, कमला वर्मा, रीना, टीना और संध्या सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos