{"_id":"69da389b08d32f399f0e958d","slug":"build-a-multi-office-building-in-nithar-chetan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157906-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर में मल्टी ऑफिस बिल्डिंग बनाएं : चेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर में मल्टी ऑफिस बिल्डिंग बनाएं : चेतन
विज्ञापन
नित्थर के कांग्रेस नेता एवं एचपीएमसी निदेशक चेतन चौहान ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात। स्रोत: कां
विज्ञापन
एचपीएमसी निदेशक ने मुख्यमंत्री से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। एचपीएमसी निदेशक चेतन चौहान ने आनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की।
चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पलेही को दो पंचायतों पलेही और तांदी में विभाजित करने के निर्णय के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया।
उन्होंने बताया कि नित्थर उपतहसील के रेची से खाणी संपर्क सड़क के लिए 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। नित्थर में सब डिविजनल लोक निर्माण विभाग के भवन निर्माण के लिए जल्द नक्शा तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। चेतन चौहान ने कहा कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री से नित्थर के लिए मल्टी ऑफिस बिल्डिंग के लिए बजट की मांग रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि नित्थर उपतहसील में कई ऐसे विभाग हैं, जिनके अपने कार्यालय नहीं हैं। उपतहसील नित्थर का भी अपना भवन नहीं है। पशु औषधालय, विद्युत बोर्ड, सीडीपीओ और कृषि विभाग के कार्यालयों का अभाव है। इन सभी विभागों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए नित्थर में मल्टी ऑफिस बिल्डिंग की आवश्यकता है। उन्होंने बजट में दूध के दाम में 10 रुपये की वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
Trending Videos