सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Minister Sukh Ashray Yojana reviewed in Nirmand

Rampur Bushahar News: निरमंड में की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। एसडीएम की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और बाल विकास सेवाएं योजना को लेकर खंड स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा समितियों की बैठकें हुईं। बैठकों का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर कुमारी विपाशा भाटिया ने किया। बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा की गई। गृह निर्माण, विवाह अनुदान, उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास, कोचिंग और स्वरोजगार से संबंधित समीक्षा की गई l एसडीएम जगदीप सिंह कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना राज्य सरकार की एक अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य निराश्रित बच्चों और युवाओं को संरक्षण, संबल एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article