सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness drive launched in Chhalavat villageCleanliness drive launched in Chhalavat village

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने संवारे रास्ते, कूड़ा-कचरा किया एकत्रित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched in Chhalavat villageCleanliness drive launched in Chhalavat village
महिला मंडल छलावट ने चलाया सफाई अभियान। संवाद
विज्ञापन
छलावट गांव में चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत के छलावट गांव में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं ने रास्तों की साफ-सफाई की और खुले में पड़ा कूड़ा-कचरा एकत्रित किया। महिलाओं ने सफाई कर गांव को स्वच्छ बनाया और स्वच्छता का संदेश दिया। एकता की मिसाल भी पेश की। महिला मंडल छलावट अध्यक्ष संतकली की अध्यक्षता में महिलाओं ने गांव में सफाई अभियान छेड़ा। अभियान के तहत महिलाओं ने गांव के रास्तों को साफ-सुथरा बनाया। गांव के चारों ओर भी सफाई की। खुले में पड़े कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया और उसका निष्पादन किया। सफाई अभियान में बिरमा देवी, पुष्पा देवी, रिंका ठाकुर, रक्षा देवी, पनिता देवी, सतकली, अनिता देवी, किरण कायथ और कृष्णा देवी सहित अन्य महिलाओं ने सहयोग दिया। महिलाओं ने सभी से आग्रह किया है कि अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाए रखें। भावी पीढ़ी को भी स्वच्छ वातावरण का माहौल दें ताकि स्वच्छता को लेकर जागरूकता बनी रहे। इससे जहां क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी, वहीं पर्यावरण का संरक्षण भी होगा और बीमारियां नहीं पनपेंगी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चलाए जाएंगे। ऐसे आयोजनों से जहां समाज में सकारात्मक माहौल बनेगा, वहीं एकता, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article