{"_id":"69c914dc6e2375f0ca073b1f","slug":"cricket-revolution-competition-in-rohru-from-april-3-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-157032-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता तीन अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता तीन अप्रैल से
विज्ञापन
विज्ञापन
रात को फल्ड लाइट में भी खेले जाएंगे मैच
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। आईपीएल क्रिकेट की तर्ज पर रोहड़ू के इंदिरा गांधी मैदान में क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। मैच रात को फल्ड लाइट में खेले जाएंगे। 3 अप्रैल और 4 अप्रैल को लीग मैच खेले होंगे। पहले मैच दोपहर दो बजे से नेक्सट तैन शराचली और कोटखाई रायल टीम के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 7.30 बजे से नाइट हाॅक रोहड़ू और फार्म सेंटर जुब्बल के बीच होगा। क्रिकेट क्रांति के संयोजक दिग्विजय रौनी चौहान ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। खेल प्रेमियों प्रतियोगिता को आकर्षित बनाया गया है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा शुभारंभ करेंगे। 6 अप्रैल को प्रतियोगिता के समापन समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में छह टीमें भाग ले रही हैं।
Trending Videos