{"_id":"69c7c4f2ddb86b1989022e4d","slug":"demands-of-milk-producers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156978-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर में 23 अप्रैल को गरजेंगे हजारों दुग्ध उत्पादक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर में 23 अप्रैल को गरजेंगे हजारों दुग्ध उत्पादक
विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड की 20 पंचायतों के गांवों में बैठक कर तैयार की जा रही रणनीति
सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता मापने की मशीन और समय पर दूध की पेमेंट करने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड खंड के हजारों दुग्ध उत्पादक 23 अप्रैल को दत्तनगर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को लेकर निरमंड की 20 पंचायतों के गांवों में बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है। यह बात किसान सभा राज्य सचिव देवकी नंद ने बैठक में कही।
दूध उत्पादक संघ निरमंड खंड की बैठक शनिवार को किसान मजदूर भवन में हुई। बैठक में 23 अप्रैल को दत्तनगर में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य सचिव देवकी नंद, किसान सभा निरमंड खंड के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सचिव महेश्वर ने प्रदेश सरकार का बजट में दूध के दाम बढ़ाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि दूध के दाम बढ़ जाने के बाद भी सही दाम नहीं मिल रहे हैं, जिसका मुख्य कारण सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने की जो मशीन होनी चाहिए वो नहीं है। दूसरी तरफ दूध की पेमेंट का समय पर न मिलना भी परेशानी बढ़ा रहा है। दो महीने पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन पेमेंट आज भी नहीं मिली है, जिससे दूध उत्पादकों को अपना परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को दत्तनगर में मिल्क फेडरेशन के साथ भी उठाया गया है, लेकिन न तो सरकार और न ही मिल्कफेड इन समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय में डॉक्टर के खाली पद होने से भी पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन के लिए मीटिंग कर दूध उत्पादकों को संगठित किया जाएगा। इस मौके पर भोगा राम, रमेश, रोशन लाल, इस्माइल, चंदन, चूड़ा राम, गंगा देवी, मेनका, रीना, भीष्मा देवी और अनारकली सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos