सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drug prevention awareness camp organized in Nerwa school

स्कूल, कॉलेजों के बच्चों को नशा तस्कर अपने जाल में फंसा रहे : हरिराम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drug prevention awareness camp organized in Nerwa school
नेरवा स्कूल में जनकल्याण सेवा संस्था की ओर से आयोजित शा निवारण जागरूकता शिविर में छात्र एवं शिक
विज्ञापन
नेरवा स्कूल में लगाया गया नशा निवारण जागरूकता शिविर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा में जनकल्याण सेवा संस्थान ने नशा निवारण को लेकर एक दिवसीय जन जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में संस्था के निदेशक सचिव हरि राम डोगरा ने कहा कि वर्तमान में नशा समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। इसका सबसे अधिक असर युवाओं पर पड़ रहा है। आजकल ऐसे नशीले पदार्थ सामने आ रहे हैं, जिनकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की गई थी। स्कूलों और कॉलेजों के आसपास सक्रिय नशा तस्कर बच्चों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें नशे का आदी बना रहे हैं। प्रधानाचार्य रमेश स्टेटा ने कहा कि नशा शरीर और मस्तिष्क दोनों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। यह व्यक्ति के जीवन और भविष्य को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। उन्होंने बताया कि नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका नकारात्मक असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। प्रधानाचार्य ने जनकल्याण सेवा संस्था के निदेशक हरिराम डोगरा, अध्यक्ष भागमल नेगी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और रिसोर्स पर्सन चरणदास का महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article