{"_id":"69da36930e8f5d422302ca91","slug":"dumper-truck-collides-with-workshop-in-bhadrash-driver-killed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157905-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भद्राश में वर्कशॉप से टकराया डंपर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भद्राश में वर्कशॉप से टकराया डंपर, चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
शुक्रवार देर रात हादसा, शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भद्राश में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर डंपर अनियंत्रित होकर वर्कशॉप भवन से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। डंपर की टक्कर से एक अन्य वाहन को भी क्षति पहुंची है। रामपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार रात भद्राश में लोगों ने जोरदार टक्कर की आवाज सुनी। लोग बाहर आए तो देखा कि डंपर निजी कार्यशाला के बाहर टकराया हुआ था। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और डंपर के पास पहुंचे। अंदर चालक बेसुध पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से डंपर को इमारत से हटाकर सड़क पर लाया। वाहन के अंदर चालक था। उसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। मृतक की पहचान रजत (26) पुत्र अमृत सिंह निवासी गनमा, जिला देहलिक, नेपाल के रूप में हुई है।
डंपर की टक्कर से वर्कशॉप के बाहर खड़ी एक अन्य गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम खनेरी अस्पताल में कराया गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending Videos