सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister Rohit Thakur laid the foundation stone and also participated in the seminar

Rampur Bushahar News: कोटखाई में बनेंगे लोक निर्माण विभाग के छह क्वार्टर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur laid the foundation stone and also participated in the seminar
कोटखाई में क्वार्टर टाइप-II का शिलान्यास करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शिलान्यास, गोष्ठी में भी लिया भाग
Trending Videos

बागवानी को 11वीं और 12वीं कक्षा में वोकेशनल विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा : शिक्षा मंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को कोटखाई में दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लोक निर्माण विभाग के छह स्टाफ क्वार्टर टाइप-II का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने किसान गोष्ठी में भी शिरकत की। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 11वीं और 12वीं में बागवानी को वोकेशनल विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा, जिसमें शोध और अनुसंधान पर बल दिया जाएगा। मंत्री ने कोटखाई में कृषि विभाग की ओर से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) के तहत आयोजित किसान गोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। गोष्ठी में कोटखाई क्षेत्र के बागवानों के अतिरिक्त कृषि विकास अधिकारी सोनाली चौहान, पशुपालन विभाग से डॉ. अंकुश चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी रणवीर ओमटा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीसी कश्यप, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आतमा) अनिल ठाकुर, चेयरमैन ब्लॉक फार्मर एडवाइजरी कमेटी राजेंद्र मेहता, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर करण दीपटा और कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ वैज्ञानिक नागेंद्र बुटेल मौजूद रहे। गोष्ठी में कृषि और बागवानी के मामलों के अतिरिक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं पशुपालन विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि सरकार विद्यार्थियों को गुणवतायुक्त और सहज सुलभ शिक्षा प्रदान करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत बहुत सारे प्रभावी निर्णय लिए गए हैं। इसी कड़ी में कोटखाई में खुलने वाला केंद्रीय विद्यालय एक बड़ा और महत्वपूर्ण संस्थान है। कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान जुब्बल-नावर-कोटखाई में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ही 550 करोड़ रुपये की योजनाएं क्षेत्र में चल रही हैं। कोटखाई में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण होना प्रस्तावित है। शिक्षा मंत्री ने खंड विकास अधिकारी कोटखाई के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-कोटखाई से मोती लाल डेरटा, तहसील कोऑपरेटिव यूनियन कोटखाई के चेयरमैन गुमान सिंह चौहान, एलएमबी बैंक के निदेशक देविंद्र नेगी, कांग्रेस जोन प्रभारी प्रताप चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष रेखा चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, कोटखाई कांग्रेस युवा अध्यक्ष अतुल चौहान व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव तुषार सतान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed