{"_id":"69c92615c2e7808fd605e248","slug":"health-camp-organized-by-samarthya-foundation-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157066-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी अस्पताल में 200 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी अस्पताल में 200 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
आनी में स्वास्थ्य जांच शिविर में पंजीकरण करवाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सामर्थ्य फाउंडेशन के सौजन्य से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। नागरिक अस्पताल आनी में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन सामर्थ्य फाउंडेशन के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग, भगवती चैरिटेबल फाउंडेशन और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने किया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के करीब 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में विशेष रूप से हड्डी रोग और नाक, कान, गला रोग से संबंधित मरीजों की जांच की गई। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और एमजीएमसी खनेरी से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को उचित उपचार और आवश्यक सलाह दी। शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही ब्लड टेस्ट और एक्सरे जैसी महत्वपूर्ण जांच भी पूरी तरह मुफ्त की गईं। कई मरीजों के एक्सरे मौके पर ही किए गए, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिली। नागरिक अस्पताल आनी की पूरी टीम ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने सामर्थ्य फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर लगाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आम जनता को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बेहद सहायक सिद्ध होते हैं। फाउंडेशन के संस्थापक नीरज शर्मा ने सभी चिकित्सकों, अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में डॉ. पुनीत कटोच, डॉ. सुमित वालिया, डॉ. राहुल, जिला समन्वयक अनूप नेगी, उपाध्यक्ष डीमा राम, संजीव आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos