{"_id":"69ca534fef32319a28071b1e","slug":"historic-thirshoo-fair-kumsu-to-be-celebrated-on-april-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157096-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ऐतिहासिक ठिरशू मेला कुमसू 20 अप्रैल को मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ऐतिहासिक ठिरशू मेला कुमसू 20 अप्रैल को मनाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक पालसरा और रमना भारती मचाएंगे धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू के मंदिर परिसर में ऐतिहासिक ठिरशू मेला 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। मेले को लेकर लक्ष्मी नारायण क्लब कुमसू की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष शेर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने मेले में कलाकारों के चयन को लेकर मंथन किया और कई कलाकारों का चयन किया। ऐतिहासिक ठिरशू मेले में लोक गायक अशोक पालसरा और रमना भारती अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाएंगे। स्वांग नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष निशांत, सचिव सुरेश रोथला, कोषाध्यक्ष देविंद्र मेहता, स्टेज सचिव दीपक मेहता, मीडिया प्रभारी सुरेश मेहता, हरविंद्र, रंजीत मेहता, नरेश कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos