{"_id":"69da50bc9e1c06b74e076040","slug":"increase-vigilance-to-prevent-crimes-gaurav-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-157957-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाएं : गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाएं : गौरव
विज्ञापन
कुमारसैन थाना का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी गौरव सिंह। संवाद
विज्ञापन
एसएसपी ने कुमारसैन थाना का किया औचक निरीक्षण
प्रत्येक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने शनिवार को पुलिस थाना कुमारसैन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैठक आयोजित की गई। इसमें एसएसपी ने थाना कुमारसैन और इसके अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकियों में घटित आपराधिक घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाई जाए। प्रत्येक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में विशेष रूप से क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और अवैध नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रयास तेज किए जाएं। गौरतलब है कि शुक्रवार को कुमारसैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारकंडा में 9.28 किलोग्राम अफीम और लगभग 12 लाख रुपये की नकदी के साथ नेपाल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।
इसके अलावा उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों, फेरीवालों और अन्य कामगारों का स्थानीय थाने में अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। इस अवसर पर डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, थाना प्रभारी कुमारसैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Trending Videos