फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Indian Army soldier dies in road accident in Kupvi

Rampur Bushahar News: कुपवी में सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत

Fri, 31 Jul 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Indian Army soldier dies in road accident in Kupvi
कुपवी के टिकरटी में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
पंचायत कांडा बनाह के टिकरटी के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेवाएं दे रहे थे 25 वर्षीय प्रकाश धिरटा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। शिमला जिले के कुपवी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रकाश धिरटा के रूप में हुई है। वह गांव कुजाह, डाकघर कांडा बनाह, तहसील कुपवी, जिला शिमला का निवासी थे। यह हादसा पंचायत कांडा बनाह के टिकरटी के पास शुक्रवार को करीब 3:30 बजे हुआ। प्रकाश धिरटा भारतीय सेना में कार्यरत थे और उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेवाएं दे रहे थे। करीब 15 दिन पहले वह बुआ के निधन होने पर घर पर छुट्टी आए थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्रकाश धिरटा एक कार में कांडा बनाह से कुपवी की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल प्रकाश धिरटा को सिविल अस्पताल कुपवी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुपवी पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं। कुपवी पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही वे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक प्रकाश धिरटा के शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। कुपवी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे उप मंडलाधिकारी चौपाल हेम चंद वर्मा ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की गई है। परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। यह राशि प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को सौंपी गई है।

कुपवी के टिकरटी में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद

कुपवी के टिकरटी में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article