{"_id":"6a6caccf9e829fe46b09e537","slug":"information-regarding-administrative-services-provided-at-theog-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-166149-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में प्रशासनिक सेवाओं के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में प्रशासनिक सेवाओं के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक सेवाओं पर कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में कॅरिअर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने किया। सिविल्स टेप अकादमी से आए रवि आर्यन ने विद्यार्थियों को इन प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। सेल की समन्वयक अनीता राठौर ने कार्यक्रम में वक्ताओं और उपस्थित विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने रवि आर्यन से प्रशासनिक सेवाओं से संबंधित कई प्रश्न पूछे। कॅरिअर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कई सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे। इनमें पूनम, विक्रांत ठाकुर, हेमलता और बृज मोहन प्रजापति शामिल थे। रितिका पांजटा, अरुण, अनामिका रमछैक, विनय जोशी और नवनीत भी उपस्थित रहे। इन सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।