फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahendra Singh Kayath becomes PTA President

Rampur Bushahar News: महेंद्र सिंह कायथ बने पीटीए अध्यक्ष

Fri, 31 Jul 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
आनी कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में शुक्रवार को पीटीए की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में सत्र 2026-27 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह कायथ को अध्यक्ष चुना गया। गुड्डू राणा उपाध्यक्ष पद, डॉ. महेश्वर सिंह को सचिव, राम लाल सह सचिव, प्रेम लाल कोषाध्यक्ष, राधा, चंपा ठाकुर ऑडिटर और महेंद्र पॉल को सलाहकार का पद सौंपा गया। इनके अलावा किरण शर्मा, सुषमा सूद, कांशी राम, रमेश ठाकुर, प्रकाश, युवराज शर्मा, प्रो. विनोद, प्रो. संजय, डॉ. पुष्पा गुलेरिया और अनिल कुमार को सदस्य चुना गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक ठाकुर ने नवगठित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय और छात्रों से संबंधित समस्याओं को अभिभावकों के समक्ष रखा। अभिभावकों ने विभिन्न मुद्दों पर सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article