{"_id":"69c7d6d6b2820ae4120b177c","slug":"meeting-by-dc-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156993-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के युग में जागरूकता जरूरी : डॉ. अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के युग में जागरूकता जरूरी : डॉ. अमित
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर लगाया। इसमें उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के युग में वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय साक्षरता एवं इसके विभिन्न पहलुओं पर जागरूक होना अनिवार्य है ताकि वे साइबर ठगों के शिकार न बने। उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया ताकि वे अवसाद से ग्रस्त न हो और तनाव मुक्त जीवन व्यतीत कर सकें। जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने कल्याण विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही समावेशी योजनाओं से अवगत करवाया। बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया सहित स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos