सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Multi-storey parking starts in Reckong Peo, relief from traffic jams

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में बहुमंजिला पार्किंग शुरू, जाम से राहत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Multi-storey parking starts in Reckong Peo, relief from traffic jams
रिकांगपिओ में शुरू हुई पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
.बार काउंसिल, जन प्रतिनिधियों और सरकारी वाहनों को मिलेगी निशुल्क सुविधा
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में वीरवार से बहुमंजिला पार्किंग की सुविधा शुरू हो गई। रिकांगपिओ के नवनिर्मित पार्किंग स्थल समेत अन्य पार्किंग क्षेत्रों का संचालन अब विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण स्वयं अपने स्तर पर करेगा। यह फैसला हाल ही में आयोजित नीलामी प्रक्रिया के बेनतीजा रहने के बाद लिया गया है। कल्पा के एसडीएम अमित कल्थाइक ने बताया कि रिकांगपिओ पार्किंग परिसर को बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है। निचले तल को पूरी तरह से वाहनों के लिए पेड पार्किंग रहेगी। इस स्थल पर 106 और टीआईसी के पास 20 वाहन पार्किंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लिए इस पार्किंग के लिए रेट भी निर्धारित किए गए हैं। पार्किंग स्थल पर बार काउंसिल, पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और सरकारी वाहनों के लिए 20 से 25 वाहनों की पार्किंग निशुल्क रखी गई है। उन्होंने कहा कि जो वहां मालिक महीने के हिसाब से गाड़ी पार्किंग करना चाहे, तो उन्हें दाखों मोड़ पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह होगी वाहन पार्किंग दर

दो पहिया वाहन 15 रुपये एक घंटा, ऑल्टो, कार आदि छोटे वाहन 30 रुपये प्रति घंटा, एसयूवी, थार 40 रुपये, मिनी बस, टेंपो ट्रेवलर का 50 रुपये प्रति घंटा किराया लिया जाएगा। यदि किसी ने अधिक समय तक वाहन खड़ा रखा, तो घंटा 5 से 15 रुपये प्रति घंटा अतिरिक्त किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed