सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayat level cricket competition in Sarpara from April

Rampur Bushahar News: सरपारा में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 10 अप्रैल से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को 55 हजार और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम वैली 15/20 की सरपारा पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। खेल मैदान सरपारा में आयोजक कमेटी की ओर से सुभाष मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पंचायत स्तर पर यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल से शुरू होगी। अध्यक्ष मोहित कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष मोहित ने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 55 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 27 हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में खेलने वाली टीमों को 8 अप्रैल तक पंजीकरण करना अनिवार्य है। आयोजक कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील जिश्टू, सचिव आकाश पालसरा, संयुक्त सचिव कपिल कपाटिया और कोषाध्यक्ष अमन करशेट ने युवाओं से आह्वान किया है कि खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article