{"_id":"69da476d35cce8d289056994","slug":"pensioners-angry-over-delay-in-health-allowance-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157941-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्वास्थ्य भत्ते में देरी पर पेंशनर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्वास्थ्य भत्ते में देरी पर पेंशनर नाराज
विज्ञापन
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन आनी की बैठक में भाग लेने वाले पेंशनर। स्रोत: संघ
विज्ञापन
आनी में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक, मांगाें और समस्याओं पर की चर्चा
खंड स्तर पर पुलिस मोबाइल कैंटीन सुविधा दें : अमर सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड आनी की बैठक उपाध्यक्ष अमर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मांगों और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। स्वास्थ्य भत्ते की अदायगी न होने पर सदस्यों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई।
सदस्यों ने कहा कि उन्होंने तीन महीने पहले अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बैठक की शुरुआत में सेवानिवृत्त निरीक्षक स्व. प्रकाश चंद वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। बैठक में मुख्य रूप से मासिक सदस्यता शुल्क और वार्षिक नवीनीकरण राशि बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। प्रस्ताव के अनुसार मासिक शुल्क 100 से बढ़ाकर 200 रुपये करने और वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 500 रुपये निर्धारित करने की बात रखी गई। इस प्रस्ताव पर कुछ सदस्यों ने असहमति जताई, जबकि कई सदस्यों ने इसका समर्थन किया। सदस्यों से मौके पर ही 200 रुपये मासिक शुल्क और 500 रुपये वार्षिक नवीनीकरण राशि एकत्रित की गई।
बैठक में सदस्यों ने खंड स्तर पर पुलिस मोबाइल कैंटीन सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। सदस्यों का कहना था कि इस सुविधा से पेंशनरों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। बैठक में नए सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त हेड एएसआई टीकम सिंह का स्वागत भी किया गया। उन्होंने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। सचिव सूरज शर्मा ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। इस मौके पर गुरदयाल सिंह, मंगत राम, अनूप राम, सूरज शर्मा, अमर नैन, रामप्रकाश, उगम राम, सोहनी राम और गुड्डू राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos