{"_id":"69da5170990d9873c00e9419","slug":"police-found-the-minor-boy-and-handed-him-over-to-his-family-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-157955-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुलिस ने नाबालिग लड़के को ढूंढ कर परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुलिस ने नाबालिग लड़के को ढूंढ कर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना बताए रिश्तेदार के पास जा रहा था सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। देहा पुलिस ने नाबालिग लड़के को 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। लड़का शुक्रवार को लापता हुआ था। शनिवार को पुलिस ने उसे छैला से ढूंढ निकाला। नाबालिग बिना बताए सोलन स्थित अपने रिश्तेदार के पास जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शुक्रवार को देहा थाना में नाबालिग के गुम होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए आसपास गहन पूछताछ भी की गई। पुलिस ने शनिवार को नाबालिग को छैला क्षेत्र से ढूंढ निकाला। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग अपने एक रिश्तेदार के पास सोलन जाने के उद्देश्य से घर से गया था। नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending Videos