{"_id":"69c7d2d0fb81787998056e25","slug":"polluted-water-supply-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156952-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोट पंचायत में 15 दिन से नलों में आ रहा मटमैला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोट पंचायत में 15 दिन से नलों में आ रहा मटमैला पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कई गांवों के ग्रामीण गंदा पानी पीने के लिए मजबूर
जल शक्ति विभाग नहीं ले रहा कोई सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की ग्राम पंचायत लोट में मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। बखुन, चराणी, गौरा, शाह, शाहीं और सराहर गांवों के सैकड़ों ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। यह समस्या 15 दिन से है। ग्रामीण बार-बार जल शक्ति विभाग नित्थर के कर्मचारियों से पेयजल स्रोत को दुरुस्त करने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
जगेड, शमोह, गौरा और ग्वाल फेस-2 पेयजल योजना से इन गांवों के लिए पानी आता है। ग्रामीणों रिंकू ठाकुर, सुरेश कुमार, तारा चंद ठाकुर, परमार सिंह, अशोक कुमार, हुकम राम सहित अन्याें का कहना है कि दूषित पानी पीने से बीमार होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उधर, जल शक्ति विभाग नित्थर के सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज ने कहा कि जल्द ही पेयजल स्रोत को ठीक कर दिया जाएगा।
Trending Videos