सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Revenue Minister laid the foundation stone of Martyr Havildar Rohit Negi Memorial

देवखंग और अति दुर्गम पंचायत रूपी में बनाए जाएंगे खेल मैदान : जगत सिंह नेगी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Revenue Minister laid the foundation stone of Martyr Havildar Rohit Negi Memorial
किन्नौर के गांव देवखंग में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर शॉट खेलते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्
विज्ञापन
राजस्व मंत्री ने शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का किया शिलान्यास
Trending Videos

गांव देवखंग में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को किन्नौर के पंद्रह-बीस क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि देवखंग और अति दुर्गम पंचायत रूपी में खेल मैदान स्थापित किए जाएंगे ताकि जिले के पंद्रह-बीस क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति रूझान बड़े। इसके बाद फील्ड हॉस्टल भावानगर में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक की। अंत में 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का शिलान्यास किया। मंत्री ने छोटा कंबा पंचायत के गांव देवखंग में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन मिली स्टेडियम में स्थानीय युवक मंडल की ओर से करवाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय जिला किन्नौर में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा दे रही है। जिले के युवक-युवतियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी, फुटबॉल और वॉलीबाल में अपना परचम लहराया है। कल्पा में भव्य स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने युवक मंडल देवखंग को खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये की राशि प्रदान की। इसके बाद राजस्व मंत्री ने फील्ड हॉस्टल भावानगर में निचार ब्लॉक के प्रभारियों और ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद मंत्री ने निचार उपमंडल के निगुलसरी में 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एसडीएम निचार नारायण सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, जिला कांग्रेस सचिव निर्मल चंद्र नेगी, जिला किशोर कल्याण समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रताप नेगी, ब्लॉक कांग्रेस निचार अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, राज्य सेवादल उपाध्यक्ष तारा मोयान, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश धीमान, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी, उपनिदेशक बागवानी डॉ. शमशेर सिंह ढेहरू, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी और अधिकारी मौजूद रहे।

किन्नौर के गांव देवखंग में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर शॉट खेलते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्

किन्नौर के गांव देवखंग में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर शॉट खेलते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed