{"_id":"69c7d3afb9e268fcc40227e9","slug":"road-in-bad-condition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156949-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच-बाल्टीधार सड़क की हालत खस्ता, खतरे के साये में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच-बाल्टीधार सड़क की हालत खस्ता, खतरे के साये में सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल सड़कें अभियान 12
14 किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों की भरमार, कई स्थानों पर टारिंग का मिटा नामोनिशान
कई साल से मरीज, विद्यार्थी, किसान और बागवान झेल रहे परेशानियां
ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से टारिंग करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और रोहड़ू को जोड़ने वाली तकलेच-बाल्टीधार सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। लंबे समय से सड़क की हालत न सुधरने से विद्यार्थी और किसान-बागवान परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।
करीब 14 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढ़ों की भरमार है। लंबे समय से सड़क की दशा नहीं सुधर रही है, वहीं बरसात ने तो कई स्थानों पर बदतर हालात बनाए हैं। कई स्थानों पर सड़क तालाब में तब्दील है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। मरीज हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्याएं गर्भवती महिलाएं झेल रही हैं। रोजाना सफर करने वाले ग्रामीणों की भी दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। छोटे वाहन चालक भी खासे परेशान हैं। वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है।
ललित कायथ, रोनी चौहान, दीपक, सतवीर, हेमंत, लोकेंद्र, इंद्रजीत, नितिन, जगदीश सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की दशा दयनीय बनी हुई है। कई स्थानों पर टारिंग का नामोनिशान मिट चुका है। सड़क गड्ढों में तब्दील है। बरसात के बाद तो हालत बदतर बने हुए हैं। विद्यार्थियों और मरीजों को परेशानियां पेश आ रही हैं। वहीं, किसान और बागवानों को नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क को सुधारने की मांग उठाई है, ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि सड़क को समय-समय पर दुरुस्त किया जा रहा है। टारिंग करने का फिलहाल प्रपोजल नहीं है। लोक निर्माण विभाग बेहतर सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है।
Trending Videos