सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road in bad condition

Rampur Bushahar News: डंगे के निर्माण के लिए निकाली मिट्टी, सड़क निचली तरफ से हुई खोखली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्ड किनारे डंगों का धीमी गति से निर्माण से रामपुर-नित्थर सड़क को खतरा
Trending Videos


लोगों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की गड़ेज पंचायत के डरोपा में कूर्पण खड्ड किनारे एक महीने से डंगों का कार्य चल रहा है। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य से नित्थर से रामपुर वाया कोयल, बायल सड़क को खतरा पैदा हो गया है। डंगों के निर्माण के लिए सड़क के निचली ओर से मिट्टी निकाली गई है, इससे सड़क नीचे से खोखली हो चुकी है और ढह सकती है।
इस सड़क से उपतहसील नित्थर की कई पंचायतें लाभान्वित होती हैं, जिनमें ग्राम पंचायत देहरा, नित्थर, लोट, दुराह, गड़ेज, शिल्ली और कुठेड़ प्रमुख हैं। बीते साल हुई भारी बरसात से कूर्पण खड्ड में आई तबाही से यह डंगा गिर गया था। इन दिनों डंगों का कार्य कार्य प्रगति पर है। मयंक गोस्वामी, लोकेश, मनोज ठाकुर, संतोष और राजकुमार अन्य कई ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग ब्रौ से इस कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई है। इसी मार्ग से ग्रामीण, कर्मचारी, स्कूल और कॉलेज आने जाने वाले बच्चे रामपुर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग ब्रौ के सहायक अभियंता चंद्र कश्मीरी ने बताया कि कार्य में तेजी लाई जाएगी। साइट का दौरा कर निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed