{"_id":"69c8f9d110886b6d3403fe96","slug":"sanail-hatkoti-nh-construction-will-take-one-more-month-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-157005-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनैल–हाटकोटी एनएच के निर्माण में अभी लगेगा एक महीने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनैल–हाटकोटी एनएच के निर्माण में अभी लगेगा एक महीने का समय
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग धीमी गति हटा रहे हैं कब्जे
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
उपमंडल जुब्बल में सनैल-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-707 के निर्माण में अभी एक महीने का और समय लगेगा। लोग धीमी गति से कब्जे हटा रहे हैं। इस कारण 31 मार्च तक एनएच के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तय नहीं कर पाएगा। अभी भी कई अवैध कब्जे एनएच के निर्माण की राह में बाधा बने हुए हैं। वहीं, एनएच की जद में आए 250 से अधिक पेड़ों को भी अभी तक पूरी तरह से हटाया नहीं जा सका है। एनएचएआई ने लोगों को कब्जे हटाने का एक सप्ताह का समय दिया था। वहीं, खराब मौसम भी कार्य में बाधा बन रहा है। सनैल से हाटकोटी तक एनएच-707 का 12.7 किलोमीटर लंबा हिस्सा वर्ष 2022 से निर्माणाधीन है। एनएचएआई करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से एनएच का निर्माण कर रहा है। भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण ठियोग के सहायक अभियंता शिववर्धन गुप्ता ने बताया कि एनएच का निर्माण 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन लोगों ने अभी तक अपने कब्जे पूरी तरह से नहीं हटाए हैं। खराब मौसम भी बाधा बन रहा है। अभी एक माह का अतिरिक्त समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अतिक्रमण को पूरी तरह से नहीं हटाएगा, तो विभाग स्वयं अतिक्रमण के हिस्से को तोड़ेगा।
Trending Videos