{"_id":"69c91407613675177a063635","slug":"the-consecration-of-the-deity-tru-narayan-temple-will-be-held-on-april-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157029-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवता टरू नारायण मंदिर की 15 अप्रैल को होगी प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवता टरू नारायण मंदिर की 15 अप्रैल को होगी प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
नोग वैली स्थित देवता टरू नारायण का मंदिर हुआ बनकर तैयार। संवाद
विज्ञापन
देवता टरू नारायण मंदिर की 15 अप्रैल को होगी प्राण प्रतिष्ठा
. प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में जुटी परशुराम मंदिर समिति
. देवता साहिब दमुख की उपस्थिति में होगा धार्मिक अनुष्ठान
. बीते वर्ष आग की चपेट में आने से जल गया था मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के नोगवैली क्षेत्र के देवता टरू नारायण का मंदिर बीते वर्ष दिसंबर माह में जल गया था। परशुराम मंदिर समिति ने मंदिर का फिर से जीर्णोद्धार किया है। अब 15 और 16 अप्रैल को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब दमुख की मौजूदगी में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। रविवार को मंदिर समिति ने बैठक कर इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर चर्चा की। नोगवैली में करीब साढ़े सात हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवता टरू नारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देवता साहिब दमुख डंसा की उपस्थिति में होगी। देवता साहिब 15 अप्रैल को मंदिर पहुंचेंगे और 16 अप्रैल को उनकी उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा की रस्म पूरी की जाएगी। परशुराम मंदिर समिति इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों में जुट गई है। रविवार को बैठक मंदिर समिति सराय हाॅल में प्रधान खेल चंद नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष दिसंबर माह में देवता टरू नारायण का प्राचीन शैली में निर्मित मंदिर भीषण आगजनी की भेंट चढ़ गया था। मंदिर समिति ने क्षतिग्रस्त मंदिर के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया और ढाई माह के भीतर ही बिना सरकारी सहयोग मंदिर तैयार किया। मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य में करीब साढ़े तीन लाख की राशि खर्च व्यय हुई। प्रधान खेल चंद नेगी ने बताया कि मंदिर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद देवता साहिब दमुख की उपस्थिति में विधि विधान और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में दशोटी क्षेत्र के सैकड़ों लोग भाग लेंगे।
Trending Videos