सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three leaders from Chaupal were appointed to the Congress Working Committee

Rampur Bushahar News: चौपाल के तीन नेताओं को कांग्रेस कार्यकारिणी में मिली नियुक्ति

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी में चौपाल विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले तीन वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण पद मिलने पर चौपाल के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में विनोद जिंटा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। रजनीश किमटा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस आला कमान की ओर से नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में भी पहली बार चौपाल से एचपीएमसी चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा और विनोद जिंटा को बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है। नियुक्ति के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धीरेंद्र चौहान, अत्तर राणा, बिजमल पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश चौहान, पूर्व प्रधान मनोज धानटा, पूर्व प्रधान बबिता राणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नारायण सिंह चौहान, राजीव भिखटा, ओम प्रकाश चौहान, रमेश घालू और प्रदीप चौहान ने कांग्रेस आला कमान, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article