सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two youths died after falling into a ditch in Bhavnagar

Rampur Bushahar News: भावानगर में खाई में गिरने से दो युवकों की गई जान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos
रामपुर बुशहर/भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर के भावानगर में दो युवकों की खाई में गिरकर मौत हो गई। भावानगर थाना पुलिस ने दोनों के शव खाई से निकाल लिए हैं। यह हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ। भावानगर की टेंपरेरी कॉलोनी के पास दो युवक अचानक खाई में गिर गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने एक युवक का शव करीब 30 फीट गहरी खाई से बाहर निकला। दूसरे युवक का शव करीब 120 फीट गहरी खाई में मिला। पुलिस ने दोनों शवों को भावानगर अस्पताल पहुंचाया है। वहां पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। मृतकों की पहचान अंकित निवासी भावानगर और संजीव निवासी गांव पानवी जिला किन्नौर के रूप में हुई है। अंकित के पिता सरकारी विभाग से अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों और मृतकों के साथियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि यह कोई हादसा था या घटना किन्हीं अन्य कारणों से हुई है। फिलहाल, कुछ लोगों से थाना में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed