सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vinod Zinta entered active politics by joining NSUI

Rampur Bushahar News: एनएसयूआई से जुड़कर सक्रिय राजनीति में विनोद जिंटा ने रखा कदम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vinod Zinta entered active politics by joining NSUI
चौपाल के विनोद जिंटा बने हिमाचल कांग्रेस महासचिव। 
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल के जैगढ़ गांव से विनोद जिंटा को प्रदेश कांग्रेस पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है। विनोद जिंटा ने वर्ष 1999 में सोलन कॉलेज से अपने छात्र जीवन के दौरान एनएसयूआई से जुड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। कॉलेज में कैंपस महासचिव के रूप में उन्होंने छात्र राजनीति की मजबूत शुरुआत की। वर्ष 2008 में वे एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने। इस दौरान उन्होंने देश के कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया और छात्र राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा बने। वर्ष 2010 में उन्होंने भारतीय यूवा कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक सफर का नया अध्याय शुरू किया। वह बूथ अध्यक्ष रहे। वर्ष 2021 में वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नियुक्त हुए और रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए। करीब 27 वर्षों से वे कांग्रेस पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने में लगातार योगदान दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article