{"_id":"69c91f2c05ceaa7fd1092265","slug":"bhagvat-katha-in-gorkhuwala-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175192-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गोरखूवाला में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गोरखूवाला में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्ति कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरखूवाला स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी तथा शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप समेत कई गण्यमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर प्रभु स्मरण किया।
कमेटी प्रधान अंकुश ठाकुर, राहुल चौधरी ने बताया कि सांसद सुरेश कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया, जहां पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ दिखा।
प्रसिद्ध कथा आचार्य प्रदीप सारस्वत ने बताया कि कथा के दौरान श्रीखंड राम चरित्र मानस का पाठ किया जा रहा है। साथ ही सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी रखा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
इस अवसर पर भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
संवाद
Trending Videos