फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Team arrives to remove encroachment following court order; villagers protest.

Sirmour News: अदालती आदेश पर कब्जा हटाने पहुंची टीम, ग्रामीणों ने किया विरोध

Thu, 23 Jul 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Team arrives to remove encroachment following court order; villagers protest.
सूरजपुर कब्जा हटाने पहुंचे प्रशासनिक, राजस्व, पुलिस विभाग टीम के समक्ष अपनी बात रखते हुए ग्रामी
सूरजपुर में धार्मिक संस्था की भूमि पर कार्रवाई टली, असहाय व्यक्ति को बेघर न करने की उठी मांग
विज्ञापन

मंदबुद्धि और निर्धन व्यक्ति का आशियाना बचाने की मांग, पुलिस बल कम होने से कार्रवाई टली
धार्मिक संस्था के केस जीतने पर कब्जा हटाया जाना है कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सूरजपुर के समीप स्थित एक धार्मिक संस्था से जुड़े भूमि विवाद को लेकर वीरवार को काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। अदालत से संबंधित भूमि विवाद में धार्मिक संस्था के पक्ष में फैसला आने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम कब्जा हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी।
इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और धार्मिक संस्था के प्रतिनिधियों से असहाय एवं मंदबुद्धि व्यक्ति का आशियाना नहीं हटाने की अपील की। हालांकि, तहसीलदार पांवटा साहिब ने स्पष्ट किया कि अदालत के आदेशों का पालन हर हाल में किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धार्मिक संस्था और स्थानीय निवासी पृथ्वी सिंह के बीच भूमि को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा था। मामले में अदालत ने धार्मिक संस्था के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके अनुपालन में वीरवार को तहसीलदार पांवटा साहिब मस्तराम भारद्वाज, कानूनगो कमलेश कुमार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही सैकड़ों ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति पांवटा के उपप्रधान हरभजन सिंह, स्थानीय पंचायत प्रधान मोहन सिंह सहोता, उपप्रधान गुरचरण सिंह, नंबरदार बलविंदर सिंह, पूर्व प्रधान दाता राम, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह और किशोरी लाल सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
नंबरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि अदालत का फैसला सर्वमान्य है, लेकिन प्रभावित व्यक्ति बेघर होने की आशंका से बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उसके लिए किसी अन्य स्थान पर आशियाना उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं और इस संबंध में धार्मिक संस्था के स्थानीय प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपेक्षा है।

तहसीलदार पांवटा साहिब मस्तराम भारद्वाज ने बताया कि प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां एकत्रित हो गए थे। पुलिस बल पर्याप्त नहीं होने के कारण तत्काल कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेशों का पालन किया जाएगा और नियमानुसार सूरजपुर में कब्जा शीघ्र हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed