{"_id":"6a632ae539cd35be6603dfae","slug":"video-nahan-drug-free-youth-viksit-bharat-program-sanskrit-college-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:35 PM IST
Link Copied
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से संस्कृत कॉलेज नाहन में 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक सहित कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावी संदेश दिया।
जिला युवा अधिकारी अम्रशा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।