सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Admissions for the Commerce stream (Class 11) at JNV Kunihar have begun; apply by June 25.

Solan News: जेएनवी कुनिहार में जमा एक कॉमर्स विषय के लिए प्रवेश शुरू, 25 जून तक करें आवेदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर होगा दाखिला, निशुल्क ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) कुनिहार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालय प्रशासन ने पात्र और इच्छुक विद्यार्थियों से निशुल्क ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कॉमर्स स्ट्रीम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर विद्यालय कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन पत्र विद्यालय परिसर से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी किसी भी कार्यदिवस पर विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed