सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BA and B.Com admission process begins at Diggal College; apply by June 19.

Solan News: दिग्गल कॉलेज में बीए और बीकॉम प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 जून तक करें आवेदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग, वाई-फाई और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम वर्ष और बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 19 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या हरप्रीत कौर ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॉलेज में स्मार्ट कक्षाएं, आधुनिक कंप्यूटर लैब, परिसर में निशुल्क वाई-फाई, खेल मैदान, संगीत कक्ष तथा एनएसएस और एनसीसी इकाइयों की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग और कंप्यूटर प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है। बीए पाठ्यक्रम के तहत हिंदी, अंग्रेजी, गणित, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, संगीत और अर्थशास्त्र विषयों का अध्ययन कराया जाता है, जबकि वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए बीकॉम पाठ्यक्रम उपलब्ध है। प्राचार्या ने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed