{"_id":"6a319b46c7f87a8c4c0c11e4","slug":"crackdown-on-drug-smugglers-in-solan-1563-grams-of-chitta-synthetic-drug-seized-in-two-cases-four-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1040-171723-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में नशा तस्करों पर शिकंजा, दो मामलों में 15.63 ग्राम चिट्टा बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में नशा तस्करों पर शिकंजा, दो मामलों में 15.63 ग्राम चिट्टा बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विशेष टीम और धर्मपुर पुलिस की कार्रवाई; एक कार जब्त, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
दोनों मामलों में आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में 15.63 ग्राम चिट्टा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की है, जबकि दूसरे मामले में आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में जिला पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फ्लैट में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां रह रहे दो युवकों के कब्जे से 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अभिषेक चंदेल निवासी भांगनल, डाकघर दभोटा, तहसील नालागढ़ और कार्तिक निवासी ब्राह्मणों वाली गली, गोहाना (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। एसपी टीएसडी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान चिट्टा खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे मामले में थाना धर्मपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर परवाणू की ओर से आ रही एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 5.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने राहुल निवासी डुवलिंग, तहसील पुह, जिला सिरमौर और निशांत निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आल्टो कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।