{"_id":"6a319b23d6322e360b01c514","slug":"drug-free-india-campaign-begins-today-awareness-programs-to-be-held-across-the-district-until-june-26-solan-news-c-176-1-sln1013-171727-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नशामुक्त भारत अभियान आज से, 26 जून तक जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नशामुक्त भारत अभियान आज से, 26 जून तक जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग के जरिये युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए जाएंगे
हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक करेंगे अभियान का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला कल्याण विभाग की ओर से बुधवार से सोलन जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। विभाग की ओर से इस अभियान का पहला कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कल्याण भवन में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कल्याण विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों, कविताओं और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को नशे की लत छोड़ने और इससे दूर रहने का कड़ा संदेश दिया जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बताया कि यह अभियान बुधवार से शुरू होकर 26 जून तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ कई शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। विभाग का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में जाने से रोकना और इसके घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग समेत अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी।