सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire broke out in a house in Gulhadi of Dharampur, goods burnt to ashes

Solan News: धर्मपुर के गुल्हाड़ी में घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a house in Gulhadi of Dharampur, goods burnt to ashes
धर्मपुर के गुल्हाड़ी गांव के घर में लगी आग के बाद बचा मलबा। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
गांव तक सड़क न होने के कारण नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड
Trending Videos

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा आग लगने का कारण
प्रशासन ने दी पांच हजार की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत धर्मपुर के गांव गुल्हाड़ी (कंडा) में वीरवार को अचानक एक मकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड में हरदयाल पुत्र गुलाब सिंह के मकान व उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कामकाज और खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि गांव तक सड़क सुविधा न होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने ही मोर्चा संभाला और बाल्टियों में पानी ढो-ढोकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक आग काफी नुकसान कर चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। राजस्व विभाग की ओर से पटवारी और कानूनगो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 5000 रुपये की फौरी राहत भी प्रदान की गई।

स्कूटर रिपेयर का काम करता पीड़ित व्यक्ति
बताया जा रहा है कि पीड़ित हरदयाल धर्मपुर के समीप सुखी जोड़ी क्षेत्र में स्कूटर रिपेयर का काम करता है और एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। इस हादसे में घर का सारा सामान, जरूरी कागजात और घरेलू वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाएगा : सुल्तानपुरी
वहीं, स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और राहत प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस संकट की घड़ी में दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed