सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PGs operating without licence in the city are paying water and garbage bills at domestic rates.

Solan News: शहर में बिना लाइसेंस चल रहे पीजी, घरेलू दरों पर चुका रहे पानी और कूड़ा के बिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
PGs operating without licence in the city are paying water and garbage bills at domestic rates.
नगर निगम सोलन कार्यालय।
विज्ञापन
पीजी मालिक नगर निगम के खजाने को हर महीने लगा रहे लाखों का चूना
Trending Videos

जिला मुख्यालय शहर समेत अन्य क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक चल रहे है पेइंग गेस्ट
जानकारी के बाद भी शहर में निगम की ओर से नहीं की जा रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन और इसके आसपास के क्षेत्रों में नियमों की धज्जियां उड़ाकर पेइंग गेस्ट (पीजी) चल रहे हैं। शहर में 100 से अधिक पीजी बिना किसी वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इनके लिए अभी तक कोई पॉलिसी तक नहीं बनीं है और नगर निगम प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी इन रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा। इन पीजी संस्थानों में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन इन्हें पानी और कूड़े के बिल घरेलू उपभोक्ता के हिसाब से दिए जा रहे हैं। नियमानुसार, पीजी एक व्यावसायिक इकाई है जिसके लिए कमर्शियल दरों पर भुगतान होना चाहिए, लेकिन यहां पीजी मालिक घरेलू दरों पर शुल्क अदा कर नगर निगम के खजाने को हर महीने लाखों का चूना लगा रहे हैं। शहर के रिहायशी इलाकों में दर्जनों पीजी बिना किसी वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं। नियमानुसार किसी भी व्यावसायिक गतिविधि के लिए निगम से अनुमति अनिवार्य है, लेकिन यहां खुलेआम नियमों को ताक पर रखा गया है। लाइसेंस न होने के कारण निगम को मिलने वाले राजस्व का इससे भारी नुकसान हो रहा है।
घरेलू दर पर कमर्शियल इस्तेमाल
इन पीजी केंद्रों में पानी की खपत व्यावसायिक स्तर पर होती है, लेकिन यहां घरेलू पेयजल कनेक्शन का उपयोग किया जा रहा है। पीजी मालिक कमर्शियल रेट देने के बजाय घरेलू दरों पर बिल भुगतान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, शहर के कई नामी कारोबारियों के ठिकानों पर एक-दो नहीं बल्कि चार से छह कनेक्शन तक दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा शुल्क में भी हेराफेरी
नियमों का उल्लंघन केवल पानी तक सीमित नहीं है। पीजी संचालक अपने संस्थानों से निकलने वाले भारी कचरे का शुल्क भी सामान्य घरेलू उपभोक्ता के हिसाब से दे रहे हैं। व्यावसायिक संस्थानों के लिए कूड़ा निस्तारण शुल्क काफी अधिक है, लेकिन पीजी मालिक निगम की मिलीभगत से यहां भी अपनी जेबें भर रहे हैं।
कोट
नगर निगम सोलन के पास वर्तमान में पीजी संचालन को लेकर कोई ठोस नियमावली (रेगुलेशन) नहीं है। इसी स्पष्ट नीति के अभाव का फायदा उठाकर बिना पंजीकरण के पीजी चल रहे हैं। बिना रेगुलेशन के न तो निगम इन पर सख्ती से जुर्माना लगा पा रहा है और न ही इन्हें कमर्शियल श्रेणी में पूरी तरह से बाध्य कर पा रहा है।
एकता काप्टा आयुक्त,नगर निगम,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed