सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan police arrested the main supplier of hashish smuggling case from Ani.

Solan News: चरस तस्करी मामले में सोलन पुलिस ने आनी से पकड़ा मुख्य सप्लायर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
19 अप्रैल को कुनिहार से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन पुलिस की विशेष जांच इकाई ने नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में बैकवर्ड लिंकेज खंगालते हुए नशे की खेप भेजने वाले मुख्य सरगना को कुल्लू जिले के आनी से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी को अब अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सोलन अभिषेक शेखर ने बताया कि 19 अप्रैल को एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान कुनिहार में दो बाइक सवार युवकों को जांच के लिए रोका गया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 249 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान हुई कड़ी पूछताछ और आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के तकनीकी विश्लेषण से पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच में यह परत खुली कि उक्त चरस जिला कुल्लू के आनी निवासी एक व्यक्ति से खरीदी गई थी। सप्लायर का सुराग मिलते ही सोलन पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और कुल्लू के आनी क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed