{"_id":"69ea7189fc4941223d0a5b3b","slug":"sewage-water-flowing-openly-in-barotiwala-area-solan-news-c-176-1-ssml1044-167887-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरोटीवाला क्षेत्र में खुले में बह रहा सीवरेज का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरोटीवाला क्षेत्र में खुले में बह रहा सीवरेज का पानी
विज्ञापन
बरोटीवाला क्षेत्र में खुले में बह रहा सीवरेज- संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुविधा न होने से लोग परेशान, पीने के पानी में गंदगी मिलने का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन) । औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सीवरेज व्यवस्था का अभाव अब स्थानीय लोगों और पर्यावरण के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। कस्बे का दूषित पानी खुले में बहते हुए न केवल हेलीपैड और ट्रक यूनियन के पास गंदगी फैला रहा है, बल्कि जलशक्ति विभाग के पेयजल ट्यूबवेल के करीब से होकर मंडावाला खड्ड में मिल रहा है। इससे क्षेत्र में बीमारी फैलने का अंदेशा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरोटीवाला पंचायत ने सीवरेज लाइन को सब्जी मंडी के साथ लगते नाले में ही छोड़ दिया है। यह गंदा पानी सीधे उस क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है जहां से पेयजल की आपूर्ति होती है। पूर्व प्रधान गुरबख्श खन्ना ने हाल ही में हुई जन सुनवाई में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि सीवरेज लाइन को सब्जी मंडी से आगे ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, लेकिन फिलहाल उन्हें केवल कोरा आश्वासन ही मिला है।
स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान
स्थानीय निवासी राजेंद्र राणा ने बताया कि हेलीपैड के पास से रोजाना तीन-चार गांवों के लोग और मासूम स्कूली बच्चे इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं। यह क्षेत्र नगर निगम के अधीन आता है, इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक इस नरकीय स्थिति को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
कोट
अभी तक इस सीवरेज लाइन के निर्माण के लिए कोई बजट एस्टीमेट तैयार नहीं हुआ है। जल्द ही क्षेत्र का मूल्यांकन किया जाएगा और एस्टीमेट तैयार कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
-ई. सुमित आजाद, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X