{"_id":"69eb363927a8923b4a0614e4","slug":"video-solan-fire-breaks-out-in-flat-fire-department-brings-it-under-control-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: सोलन में फ्लैट में आग, अग्निशमन विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: सोलन में फ्लैट में आग, अग्निशमन विभाग ने पाया काबू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:52 PM IST
हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी, उस दौरान फ्लैट में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि घर के लोग सुबह काम पर जाते समय प्रेस (इलेक्ट्रिक आयरन) बंद करना भूल गए थे, जिसके चलते आग लग गई। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभी तक नहीं हो पाया है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।