{"_id":"69a484f9bbfd49e54f004ba2","slug":"80-thousand-devotees-bowed-their-heads-at-maidi-una-news-c-93-1-ssml1047-183374-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैड़ी में 80 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैड़ी में 80 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
मैड़ी मेले के छठे दिन बेरी साहिब में दर्शन के लिए कतार बद्ध होकर जाते श्रद्धालु।स्रोत:संव
विज्ञापन
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मेला क्षेत्र का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले के छठे दिन रविवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंजाब, हरियाणा और जम्मू सहित देश के अन्य राज्यों से आए लगभग 80 हजार से अधिक भक्तों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर शीश नवाया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बाबा जी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए दरबार में हाजिरी भर रहे हैं।
पवित्र चरण गंगा में स्नान के लिए दिन-रात लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग पूरी आस्था के साथ वहां का जल अपने साथ ले जा रहे हैं। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी मैड़ी पहुंचे। उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर शीश नवाने के बाद पैदल घूमकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक ने श्रद्धालुओं से सीधा संवाद कर प्रशासन के प्रबंधों की जानकारी ली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए एलएमवी पार्किंग से चरण गंगा तक चलाई गई तीन निशुल्क गाड़ियों की सुविधा की सराहना की।
विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और भविष्य में इन व्यवस्थाओं को और भी सुदृढ़ किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ एएसपी संजीव भाटिया सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मेला क्षेत्र के बेरी साहिब, मंजी साहिब और मंदिर वीर नाहर सिंह जैसे स्थलों पर भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु अब पूर्णिमा के दिन होने वाली पवित्र निशान साहब चढ़ाने की रस्म का साक्षी बनने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। इस विशेष परंपरा के तहत निशान साहब को पवित्र स्नान कराकर चोला बदला जाता है, जिसके बाद पूरा क्षेत्र जयघोष से गूंज उठता है और लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों पर मिलने वाले पंजे के प्रसाद को लेकर भी भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मैड़ी में चरणगंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चकसराय (ऊना)। मैड़ी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह एवं पावन चरणगंगा में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। पवित्र चरणगंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अखंड धूने और पवित्र समाधि पर शीश नवाकर श्रद्धा प्रकट की। हालांकि भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में अव्यवस्था का आलम भी नजर आया। चरणगंगा में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु अपने गीले वस्त्र परिसर में ही उतारकर छोड़ते दिखाई दिए। जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है । कुछ स्थानों पर खुले में शौच जैसी समस्याएं भी सामने आईं। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। जिला प्रशासन की ओर से शौचालयों की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन भीड़ के अनुपात में यह पर्याप्त नहीं रही।
स्थानीय दुकानदार अर्पित साहनी का कहना है श्रद्धालुओं का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन प्रशासन को भीड़ का सही अनुमान लगाकर पहले से पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। जगह-जगह कूड़ेदान और गीले कपड़ों के निपटान की व्यवस्था होनी चाहिए थी।
स्थानीय निवासी मीना देवी ने कहा कि प्रशासन द्वारा टॉयलेट बनाए गए थे, परंतु संख्या बहुत कम थी। लेकिन फिर भी महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों को जिम्मेदारी समझनी होगी।
Trending Videos