{"_id":"69b9a73823a7e2eb230cf5e9","slug":"amb-residents-will-be-able-to-submit-complaints-and-suggestions-through-qr-code-una-news-c-93-1-ssml1048-185036-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्यूआर कोड से शिकायत और सुझाव दे पाएंगे अंब निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्यूआर कोड से शिकायत और सुझाव दे पाएंगे अंब निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब नगर पंचायत ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब क्षेत्र के निवासी क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी सफाई संबंधी शिकायतें और सुझाव साझा कर सकते हैं।
इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से विशेष पोस्टर और पैंफ्लेट वितरित किए गए हैं। जिनमें आओ मिलकर हिमाचल को स्वच्छ बनाएं का नारा दिया गया है। पंचायत प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करें।
वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता सर्वे का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। इस कार्य के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की टीमें तैनात की गई हैं। जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। ये टीमें न केवल लोगों को अपने मोबाइल पर स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने में मदद कर रही हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रही हैं कि कचरे का सही प्रबंधन हो रहा है या नहीं।
नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदू बाला ने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की टीमें दो बार हर घर का दौरा कर फीडबैक लेंगी ताकि व्यवस्था में रही कमियों को सुधारा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दोनों चरणों को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos