सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Family members received compensation under the Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana.

Una News: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत परिजनों को मिला मुआवजा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Mar 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
Family members received compensation under the Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana.
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के गांव चंगर मकरैड़ निवासी स्व. संजय कुमार के परिजनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। संजय कुमार का असामयिक निधन होने के बाद योजना के तहत बीमा क्लेम स्वीकृत हुआ। मृतक संजय कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपना बीमा करवाया हुआ था। उनकी मृत्यु के पश्चात नाॅमिनी कुलवंत कौर द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बिहड़ू द्वारा योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक परिजनों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बिहड़ू के प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसके तहत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है। योजना का उद्देश्य आम लोगों को कम प्रीमियम में जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने लोगों से इस सुविधा से जुड़ने की अपील की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed