{"_id":"6a319797570c85001b02af52","slug":"stray-dogs-bit-a-woman-in-chandralok-colony-una-news-c-93-1-ssml1047-195445-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चंद्रलोक कॉलाेनी में लावारिस कुत्तों ने महिला को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चंद्रलोक कॉलाेनी में लावारिस कुत्तों ने महिला को काटा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। शहर के चंद्रलोक कॉलोनी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और नगर निगम प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई है। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।
शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बता दें कि बीते दिनों भी लावारिस कुत्तों के काटने के मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि नगर निगम की ओर से समय-समय पर लावारिस कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी अभियान चलाने के दावे किए जाते हैं लेकिन धरातल पर इन अभियानों का कोई विशेष असर दिखाई नहीं दे रहा है। कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण नहीं होने के कारण अब स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम शहर में विशेष अभियान चलाकर लावारिस कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी कराने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। नगर निगम आयुक्त पृथी पाल ने बताया कि चंद्रलोक कॉलोनी में लावारिस कुत्तों के काटने के मामला सामने आया है। लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में टीमों को भेजा जा रहा है।