सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Stumps of 18 trees cut from government land recovered

Una News: सरकारी भूमि से काटे 18 पेड़ों के ठूंठ बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stumps of 18 trees cut from government land recovered
कुठेड़ा खैरला में अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों की जांच करते वन विभाग की टीम। स्त्रोत विभाग - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
अंब(ऊना)। वन विभाग की टीम को कुठेड़ा खैरला में सरकारी भूमि से काटे खैर के 18 पेड़ों के ठूंठ बरामद हुए हैं। विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में अपना अभियान जारी रखा। जिसमें विभग ने पाया है कि बड़ी संख्या में उक्त जगह से खैर के पेड़ों का अवैध कटान किया गया है। विभाग के आरओ राहुल ठाकुर और टीम ने सोमवार और मंगलवार को क्षेत्र के वन में जांच जारी रखी है जिसे बुधवार को भी जारी रखा जाएगा। विभाग का मानना है कि काटे गए पेड़ों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। वन विभाग का मानना है कि अज्ञात तस्करों ने सरकारी जमीन से खैर के पेड़ काटकर चोरी किए और उन्हें छिपाने के लिए निजी शेड का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरओ राहुल ठाकुर ने बताया कि विभाग की टीम ने सोमवार और मंगलवार को जांच के दौरान आरोपियों की निजी संपत्ति के नजदीक के सरकारी वन क्षेत्र की जांच की तो पाया कि वहां लगभग 18 पेड़ कटे पाए गए। इस संबंध में विभाग के आला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed