{"_id":"69dab20003737e8dc1001c0e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130924-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
जेएनवी परीक्षा के लिए केंद्र के बाहर पहुंचे छात्र और अभिभावकसंवाद
विज्ञापन
12 शिक्षा जोन में बनाए गए केंद्रों पर 1192 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 12 शिक्षा जोन में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले 1192 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
सुबह 11.30 बजे शुरू हुई इस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह दिखा। कठुआ के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही विद्यार्थी पहुंचना शुरू हो गए। इस दौरान किसी भी अभिभावक और विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। केंद्र के बाहर अभिभावक बच्चों के लिए लगाए गए सिटिंग प्लान को देखकर उन्हें समय का सदुपयोग करने की सलाह देते दिखे।
जिले में आयोजित परीक्षा के संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार विद्यालय की 80 सीटों के लिए कुल 1529 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 1192 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता, गणितीय योग्यता और भाषा दक्षता का आकलन करना है। दो घंटे की इस परीक्षा में तीन खंड होते हैं जिसमें मानसिक क्षमता (50 अंक), गणितीय योग्यता (25 अंक) और भाषा दक्षता (25 अंक) निर्धारित है। परीक्षा का मकसद ग्रामीण प्रतिभा को अवसर देना और बच्चों की प्राकृतिक योग्यता को पहचानना है, न कि केवल रटने की क्षमता को। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा विद्यार्थियों की तार्किक सोच, गणितीय समझ और भाषा कौशल का संतुलित मूल्यांकन करती है।
Trending Videos