{"_id":"69dab1c9bc0f9067050a963a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130916-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 16 साल में पहली बार एक दिन का रिकाॅर्ड बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 16 साल में पहली बार एक दिन का रिकाॅर्ड बिजली उत्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सेवा पनबिजली परियोजना का पॉवर हाउस फाइल फोटो
विज्ञापन
एनएचपीसी की सेवा दो पनबिजली परियोजना स्थापित, किया नया कीर्तिमान
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। एनएचपीसी लिमिटेड की सेवा-दो पनबिजली परियोजना ने 10 अप्रैल 2026 को एक ही दिन में 3.25 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2010 में स्टेशन के कमीशनिंग के बाद से यह सबसे अधिक दैनिक उत्पादन है जो संचालन एवं अनुरक्षण (ओएंडएम) में उत्कृष्टता और क्षेत्रीय व राष्ट्रीय ग्रिड में इसकी अहम भूमिका को दर्शाता है।
एनएचपीसी की सेवा दो परियोजना के प्रमुख मदन लाल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि बेहतर जलाशय प्रबंधन, उच्च प्लांट उपलब्धता और संचालन व अनुरक्षण टीमों की मेहनत का परिणाम है। साथ ही यह एनएचपीसी की स्वच्छ, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन पर निरंतर ध्यान और ऊर्जा सुरक्षा व पीक डिमांड प्रबंधन में योगदान को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की दक्षता, अनुशासन और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रमाण है।
साल 2010 में सेवा दो परियोजना को कमीशन किया गया था। 533.52 मिलियन यूनिट प्रति वर्ष बनाने की क्षमता रखने वाली इस पनबिजली परियोजना का रावी दरिया की सहायक नदी सेवा पर बनी के गत्ति में बांध बनाया गया है। बांध की ऊंचाई 53 मीटर है। सेवा और रावी नदियों के मिलन के गवाह हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे माश्का गांव में बने पावर स्टेशन तक पेनस्टॉक के जरिये बांध से पानी को पहुंचाया जाता है। सेवा दो परियोजना में भारत हैवी इलेट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल की ओर से पेल्टन तकनीकी की तीन टरबाइनें लगाई गई हैं। 40 मेगावाट प्रति टरबाइन की क्षमता के साथ ही सेवा दो परियोजना की कुल क्षमता 120 मेगावाट है।
इस परियोजना से किस प्रदेश को कितनी मिलती है बिजली
प्रदेश/राज्य बिजली शेयर (मेगावाट में)
हरियाणा 7
जम्मू कश्मीर 23
पंजाब 10
राजस्थान 13
उत्तर प्रदेश 27
उत्तराखंड 5
चंडीगढ़ 1
दिल्ली 16
अन एलोकेटिड 18
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुल 120 मेगावॉट
Trending Videos