{"_id":"69dab188d66173d2c60741bf","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130912-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर में सीसीटीवी का जाल, पर कई जगह सिर्फ शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर में सीसीटीवी का जाल, पर कई जगह सिर्फ शोपीस
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
कठुआ के नहर चौक पर प्रशासन की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, एक ही बोर्ड पर दो दो कैमरेसंव
विज्ञापन
हाईवे से लेकर बाजार और गलियों तक लगे कैमरों की निगरानी व्यवस्था स्पष्ट नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे कई जगह सिर्फ दिखावे तक सीमित रह गए हैं। हाईवे से लेकर बाजार और गलियों तक लगे कैमरों की निगरानी व्यवस्था स्पष्ट नहीं है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ये कैमरे छोटी मोटी चोरी की वारदातों से लेकर देश विरोधी ताकतों और हर संदिग्ध हलचल पर नजर रखने के लिए लगाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे और इसके आसपास लगे कैमरों की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा दुकानों के बाहर और खंभों पर टंगे सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी किसकी है फिलहाल यह जानकारी किसी के पास नहीं है।
जिला प्रशासन ने समय-समय पर कठुआ शहर से लेकर इंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। सूत्रों के अनुसार इनमें से ज्यादातर फिलहाल बंद पड़े हैं या फिर जिस मकसद के लिए लगाए गए हैं वह काम ही नहीं करते। कठुआ के नहर चौक और परशुराम चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरा यूं तो 360 डिग्री घूमने की क्षमता वाले हैं लेकिन इसकी नजर ड्रीमलैंड पार्क की ओर नहीं जाती। जिला सचिवालय के आसपास लगे कैमरों की नजर ज्यादा दूर या जहां जरूरत है वहां नहीं रहती। कई कैमरा दीवारों की ओर मुड़ गए हैं तो कई लापता हो चुके हैं।
औरों को छोड़िए साहब, निगरानी तंत्र ही हो गया गायब
शहर के ड्रीमलैंड पार्क रोड के किनारे विकसित ट्रैकर्स और साइकिलिंग पाथ के किनारे लगे स्पीकर और लाइटों की निगरानी के लिए कई सीसीटीवी कैमरे बीते साल लगाए गए। प्रशासन के इस निगरानी तंत्र का साल के भीतर ही हाल बेहाल है। कई सीसीटीवी कैमरे गायब हो चुके हैं तो वहीं चोर स्पीकर के तार तक ले उड़े हैं।
हैरत की बात है कि कीड़ियां गंडियाल में पंजाब की ओर जाने वाली ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए प्रशासन की ओर से लगाया गया कैमरा भी कई महीनों से खराब पड़ा है। शहर की कई सड़कों पर चोरी की वारदात के बाद लगाए गए कैमरों में तो चेहरे तक पहचानना मुश्किल हो जाता है।
Trending Videos