{"_id":"69dab0af25c4b8f9f40a8dcf","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130923-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेवा बांध के पास गत्ती में क्षतिग्रस्त सड़क का एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सेवा बांध के पास गत्ती में क्षतिग्रस्त सड़क का एसडीएम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सेवा बांध किनारे गत्ती में मिट्टी धंसने से ठप हुए संपर्क का जायजा लेने पहुंचे एसडीएमसंवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी-भंडार सड़क पर गत्ती डैम के समीप क्षतिग्रस्त हिस्से का शनिवार को एसडीएम संदीप कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फोर व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम ने बताया कि फिलहाल दोपहिया चालकों को सीमित रूप से गुजरने की अनुमति दी गई है लेकिन यह मार्ग अत्यंत जोखिमपूर्ण है, इसलिए आम जनता से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क का पिछला हिस्सा निजी भूमि में आता है जिसकी स्थिति की प्रशासन की ओर से जांच की जाएगी। यदि वहां से वैकल्पिक मार्ग निकालने की संभावना बनती है तो उस पर भी विचार किया जाएगा।
एसडीएम के अनुसार सड़क को दोबारा बहाल करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। डैम से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर भविष्य में इस सड़क को सुरक्षित और स्थायी बनाने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा एनएचपीसी के अधिकारियों के साथ भी जल्द बैठक प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अपर सरथली सड़क का भी जायजा लिया, जहां कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गई। उन्होंने बताया कि इस सड़क के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।
Trending Videos